logo

बेगूसराय लोक सभा चुनाव के मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय ने चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसमपर्क अभियान चलाया

बेगूसराय लोक सभा चुनाव के मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय ने चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसमपर्क अभियान चलाया जनसमपर्क रैली में चेरिया बरियारपुर प्रखंड के सभी राजद कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली में भाग लिया। अवधेश राय का जनसंपर्क अभियान चेरिया बरियारपुर खांजहापुर श्रीपुर सकरबासा कुम्भी खोदावंदपुर मेघौल गोपालपुर बसही बिक्रमपुर पंचायत होते हुए श्रीपुर पहुंचे। जहां पर सभी कार्यकर्ता ने विचार विमर्श किया वहीं सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय ने सभी जनता से आशीर्वाद मांगते हुए पुनः बेगूसराय के लिए रवाना हो गए।इस जनसमपर्क रैली में राजद कार्यकर्ता जिला महामंत्री रामसखा महतो राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र राम पुर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय ब्रजनंदन यादव बम-बम सिंह साहेब पासवान राम लखन यादव अन्य पार्टि पदाधिकारी उपस्थित थे।

3
1031 views